Sitapur News: गौरक्षक कार्यकर्ता से अभद्रता मामले में सीतापुर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Sitapur News: गौरक्षक कार्यकर्ता से अभद्रता मामले में सीतापुर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: महोली गौरक्षक के संरक्षक विकास शुक्ला ने जिलाधिकारी सीतापुर को अधिशाषी अधिकारी आदित्य प्रकाश नगरपंचायत महोली के विरुद्ध ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में अधिशाषी अधिकारी के द्वारा विकास शुक्ला से अभद्र व्यवहार को लेकर आवश्यक कार्यवाही कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि विकास शुक्ला एक गौसेवक हैं और वे गौवंश की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने नगरपंचायत महोली में गौवंश को खुला घूमते देखा। उन्होंने इसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी आदित्य प्रकाश से की। इस पर अधिशाषी अधिकारी ने विकास शुक्ला से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया।

Sitapur News: गौरछक दल शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेगी

ज्ञापन देने वालों में जलज अग्निहोत्री, दीपक दीक्षित, सक्षम विजय, आयुष अवस्थी, आयुष शुक्ल, संजय मिश्रा, सूर्यांश, लवकुश आदि गौसेवक सम्मिलित रहे। ज्ञापन में जिलाधिकारी महोदय से एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही की मांग की गई है। ऐसा न होने पर गौरछक दल शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेगी।

विकास शुक्ला ने बताया कि वे न्याय के लिए लड़ेंगे और अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हम इस कर्तव्य को निभाते रहेंगे।

रिपोर्ट- सूरज राठौर

https://youtu.be/MIeD59NrA48?si=rErhvG3hVQRDeI9Z

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें