Sitapur news: सीतापुर में डकैतों का आतंक, दो घरों में लूट, गृह स्वामी को गोली

Sitapur news: सीतापुर में डकैतों का आतंक, दो घरों में लूट, गृह स्वामी को गोली
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur news: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार देर रात डकैतों ने दो घरों को निशाना बनाया। जिसमें गृह स्वामी के विरोध करने पर डकैतों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही गोली की आवाज सुनकर आस -पास के लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया । उसके बाद डकैतो ने घर में रखी लाखों रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के जेवर लूट कर चले गए। घायल गृह स्वामी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sitapur news: सीतापुर में डकैती का मामला

घटना बिसवां कोतवाली इलाके के पतिकरपुर गांव की है। गांव के रहने वाले मुकेश अपने घर पर अकेला था। (Sitapur news) तभी देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच डकैतों ने मुकेश के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने मुकेश के साथ-साथ उसके पास में रहने वाले दयाराम यादव के घर का भी ताला तोड़ दिया। रात के अंधेरे में हुई फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के आने की आशंका व्यक्त करते हुए डकैत घर में रखी लाखों रुपए की नगदी सहित जेवर लूटकर भाग गए।जब हम लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाश असलहा लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़े। जिससे हम लोग पीछे की ओर भागे।

पड़ोसी का कहना है सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके द्वारा हड़ताल की गई है। घायल मुकेश को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया। डकैती की इस वारदात को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/6evCFdVR8vU?si=BW0tZetflNUjiGTZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें