Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर की फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से छह लोगों की मौत

Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर की फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से छह लोगों की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे छह लोगों की मौत हो गई।
आग छत्रपति संभाजीनगर के वालुज MIDC क्षेत्र में स्थित एक दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह करीब 2:15 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण लगी थी। (Maharashtra) आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

image 706

आग बुझाने के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों के शव बरामद किए। (Maharashtra) मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से छत्रपति संभाजीनगर में हड़कंप मच गया है। (Maharashtra) स्थानीय लोगों ने सरकार से इस घटना की जांच करवाने और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

1.15 बजे मिली आग लगने की सूचना

इससे पहले, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 1.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं। 

image 707

Maharashtra: 10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। (Maharashtra) आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

https://youtu.be/5R6sANhybe4?si=u5n7KNSsWpVD4QpW

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें