Sonbhadra: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: ओबरा सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को ज्ञापन पत्र सौंपा। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 13 के सैकड़ो मतदाताओं का नाम प्रकाशित नवीन मतदाता सूची में पूर्व के नजदीकी मतदान स्थल की जगह 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे चुनाव के दौरान असुविधा एवं मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। (Sonbhadra) जिससे संभावना है कि अच्छा खासा मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है।

WhatsApp Image 2026 01 05 at 4.04.56 PM

Also Read –Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण किस धर्म को मानती हैं? पादुकोण किस जाति में आते हैं जाने इनके बारे में सब कुछ

भाजपा के मंडल मंत्री अधिवक्ता उमेश चंद शुक्ला ने बताया कि पहले मतदान स्थल जूनियर हाईस्कूल खैरेटिया में था, जिसे वर्तमान सूची में बाल विद्या निकेतन सेक्टर 10 को बना दिया गया है, इसे पूर्व की भांति किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक मतदान हो पाए। (Sonbhadra) क्योंकि बहुताय मतदाता जो साधन विहीन है, बुजुर्ग हैं या अस्वस्थ होने से अत्यधिक दूरी होने के कारण मतदान स्थल पर पहुंच पाने में असमर्थ होंगे। इस गंभीर विषय पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि जनहित में उचित कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान समाजसेवी अमरजीत कुमार, युवा मोर्चा मण्डल मंत्री अनीश सेठ, मोनू रावत, मंगरू गुप्ता, अमित जयसवाल, वीरेंद्र पाण्डेय, मनीष मिश्रा, अमरीश चौबे, राजु इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Also Read -India-Bangladesh Relations: खेल का राजनीतिकरण क्यों? शशि थरूर ने बीसीसीआई को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा विवाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें