Sonbhadra: हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा किसानों के मध्य किया गया धान के बीज का वितरण

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra

रेणुकूट। हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा आई.सी.ए.आर. मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत धान बीज का वितरण कार्यक्रम का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी म्योरपुर के प्रतिनिधि सहायक विकास अधिकारी श्री काशी ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। (Sonbhadra) आदित्य बिडला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में आयोजित कार्यक्रम में फसल पैदावार और आमदनी में वृद्वि के लिए म्योरपुर, बभनी एवं दुद्वी ब्लाक के 283 किसानों को 980 किलो उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण हिण्डालको के मुखिया श्री एन॰ नागेश के मार्गदर्शन में एंव सी॰एस॰आर॰ प्रमुख श्री अविजीत के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी श्री काशी ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में आई.सी.ए.आर. मऊ एवं हिण्डाल्को सी.एस.आर. की यह पहल सराहनीय है। (Sonbhadra) इससे विशेषकर अनुसुचित जनजाति के किसानों को कृषि उत्पादन में लाभ होगा। हिण्डाल्को का कृषक विकास कार्यक्रम सदैव ही अनुकरणीय रहा है एवं प्रत्येक वर्ष विभिन्न कृषि बीजों का वितरण, कृषक प्रषिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी आदि के माध्यम से किसानो को लाभान्वित किया जाता है।

WhatsApp Image 2024 06 29 at 3.29.28 PM

हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री सुभाषीश चक्रवर्ती ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वालें धान का बीज उपलब्ध कराना है, जिससें वे अपनी फसल के पैदावार में सुधार कर सकें और अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। (Sonbhadra) यह पहल टिकाऊ कृषि और ग्रामीण विकास को सहायता देने की हमारी प्रतिबद्वता का एक हिस्सा है।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्री राजेश सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं रमाकांत शर्मा द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया।
दी आादित्य बिड़ला रुलर टेक्नोलॉजी पार्क के अजय कुमार यादव ने संचालन किया इस मौके पर अंकित दुबे,अरविन्द यादव,रुद्र प्रताप यादव एंव पूरी टीम का सरानीय योगदान रहा।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/_pqpRMoTvG0?si=X2ti5_T7sjFJKnTA

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें