Sonbhadra News: हिण्डाल्को रेणुकूट में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Sonbhadra News: हिण्डाल्को रेणुकूट में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम
Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra News: हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग अपने सामुदायिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहा है। (Sonbhadra News) इसी क्रम में हिण्डाल्को रेणुकूट के नगरीय बस्ती में अनेकों अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहें है। हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश के मार्गदर्शन में एंव ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख श्री अविजीत के नेतृत्व मे रेणुकूट नगरीय बस्ती की महिलाओं के लिए न्युट्रीशन एंव साफ-सफाई पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हिण्डाल्को, रेणुकूट के मनोरंजनालय हॉल में किया गया।

Sonbhadra News

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को हिण्डाल्को के प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी श्री वेद प्रकाश ने बताया कि हरी सब्जियों को कैसे काटना और बनाना चाहिए जिससे उनमें उपस्थित पोषक तत्व नष्ट ना हो। उन्होंने बताया कि चावल को भगोना में बनाकर उससे निकाला हुआ माड़ फेंकना नहीं चाहिए तथा भिगोए हुए चना के पानी को भी फेकना नहीं चाहिए बल्कि इन्हें पीना चाहिए क्योंकि इनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होती है जो हमारे पाचन एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। (Sonbhadra News) उन्होंने महिलाओं को विटामिन-ए युक्त पदार्थ के बारे में भी जानकारी दी जिनका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पानी में घुलनशील व वसा में घुलनशील पदार्थ के बारे में जानकारी दी और दिन में एक घंटा व्यायाम करने की सलाह दी जिससे शरीर का ब्लड सरकुलेशन सही रहे जो हमें बहुत सारी बीमारियों से बचा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त उपायों से नसों की जकड़न और ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में रेणुकूट एवं आस-पास की 83 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को साफ-सफाई के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और प्रत्येक महिला को एक-एक साबुन वितरीत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उध्वी पारिख, रेखा मिश्रा एंव ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम का सरानीय योगदान रहा।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/gLc2Dir5628?si=yDCNCLbTHRB4Jz-2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें