Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में राबटर्सगंज शहर स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार (04 दिसंबर) को विद्यालय के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर पर्व मनाने के साथ ही, विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रोमन कैथोलिक डायसिस ऑफ इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. लुईस मास्करेन्हास ने विद्यालय के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर के मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
CID फेम एक्टर दिनेश फडणीस का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/SC21qC7bIn
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 5, 2023

Sonbhadra News : देश-समाज की प्रगति से जुड़ा है शिक्षा का उद्देश्य
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रवेश लेना और पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त कर ऊंची-ऊंची डिग्रियाँ हासिल कर लेना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है। शिक्षा का सही उद्देश्य है कि विद्यार्थी अपनी सोच व मूल्यों में परिवर्तन करे और आपसी भाई-चारे को बढ़ावा देते हुए देश और समाज की प्रगति में सहायक साबित हो। विद्यालयों, शिक्षकों के साथ, अभिभावकों से भी इसको लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
Sonbhadra News : कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख मौजूदगी
प्रधानाचार्य फाद अल्बर्ट प्रवीण लोबा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन शिक्षक अभिषेक चार्ल्स और शिक्षिका सौम्या सिन्हा ने बारी-बारी से किया। सेंट मेरी स्कूल के प्रधानाचार्य और दुद्धी चर्च के फादर टाइटस लोबो, संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर किरन, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, असनाबाँध चर्च के फादर सुनील मास्करेन्हास, सेक्रेड हर्ट चर्च ओबरा के फादर प्रभु, संत जेवियर्स स्कूल की हेड मिस्ट्रेस सिस्टर रेशमी लूकोस सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रोत्साहित किया।










