Stadium Collapsed: बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा गांव में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेडियम की छत की ढलाई हो रही थी। छत पर मौजूद मिस्त्री कम्प्रेशर मशीन से मजबूती को परख रहा था। (Stadium Collapsed) अचानक छत भरभरा कर गिर गई। मिस्त्री छत के मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई और दो अन्य मजदूर सुभाष और फूलचंद घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे मिस्त्री के शव को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। दोनों घायल मजदूरों को भी एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया।
घटना के बाद से ठेकेदार फरार चल रहा है। (Stadium Collapsed) सपा विधायक राजेंद्र चौधरी ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी है।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक रामलौट शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। हादसा सर्पोट के लिए लगी बांस की बल्ली खिसक जाने की वजह से हुआ। मौके पर काम कर रहे सभी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि गांव की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए जिले में 10 करोड़ की लागत से चार मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। बनटिकरा में स्टेडियम को बनाने की जिम्मेदारी यूपी सिडको को दी गई है। स्टेडियम निर्माण की लागत लगभग ढाई करोड़ की आंकी गई थी। ऐसे में कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
Stadium Collapsed: कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप
घटना के बाद से कार्यदायी संस्था यूपी सिडको पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्टेडियम निर्माण के लिए कम गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया गया है। इसी वजह से हादसा हुआ है।
सपा विधायक राजेंद्र चौधरी ने भी कार्यदायी संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।