Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट में ‘बनियान’ पहनकर पेश हुआ शख्स, गुस्साईं सुप्रीम कोर्ट की जज , प्लीज इसे बाहर निकालो

Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट में 'बनियान' पहनकर पेश हुआ शख्स, गुस्साईं सुप्रीम कोर्ट की जज प्लीज इसे बाहर निकालो
Facebook
X
WhatsApp

Supreme Court News : हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो हमेशा चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कार्यवाही के दौरान एक शख्स बनियान पहनकर कोर्ट में शामिल हुआ, जिसको देख जज ऐसे भड़कीं कि सुनवाई के दौरान मौजूद लोग सन रहे गए।

Supreme Court News : कोर्ट 11 का मामला

कोर्ट से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट 11 में एक शख्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से शामिल हुआ। इस शख्स ने बनियान पहन रखी थी। इसको देख जज जस्टिस बी.वी नागरत्ना उस शख्स पर ऐसी भड़क गईं, यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। जज यहीं नहीं रुकीं उन्होंने तुरंत पूछा कि आखिर यह कौन है जो बनियान में दिखाई दे रहा है। यह मामला कोर्ट 11 का है।

Supreme Court News

जस्टिस दत्ता ने पूछा कि क्या वह कोई पार्टी है या फिर ऐसा ही है? जस्टिस नागरत्ना का गुस्सा यहीं नहीं रुका, उन्होंने तुरंत कहा कि उसे बाहर फेंको, हटाओ उसे। यह कैसे किया जा सकता है? उन्होंने कोर्ट मास्टर से कहा कि प्लीज उसे हटाओ।

Supreme Court News : 2020 में भी दिखा कुछ ऐसा मामला

सुप्रीम कोर्ट में यह कोई ऐसा पहली मामला नहीं है। इससे पहले भी कोर्ट में ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जब किसी के कपड़ों को लेकर जजों ने नाराजगी दिखाई हो। साल 2020 में भी कोर्ट में एक वकील बिना शर्ट के सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो गया था। जिस पर जस्टिस एल नागेश्वर और जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच भड़क गए और कोर्ट ने वकील से पूछा कि यह कैसा बिहेवियर है।?

image 114

Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट में ‘बनियान’ पहनकर पेश हुआ शख्स

image 115

इससे पहले साल 2020 में ऐसा ही मामला सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने भी आया था, तब डी वाई चंद्रचूड़ सीजेआई नहीं थे। उनकी सुनवाई के दौरान एक वकील शर्टलेस होकर स्क्रीन पर दिखाई दिया था। इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने उसे टोकते हुए कहा था कि मुझे किसी के साथ सख्ती बरतना पसंद नहीं है, लेकिन आप स्क्रीन पर हैं। आपको सावधान रहना होगा। इस साल जून में भी कुछ ऐसा ही मामला सामना आया था, तब एक वकील बिस्तर पर लेटे हुए टीशर्ट पहनकर सुप्रीम कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शामिल हो गया, जिस पर जज भड़क गए थे।

https://youtu.be/uEu1ON77xPI?si=G8ojx7tSfePuFrO9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें