Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: थलापति विजय तमिलनाडु के अगले सीएम बनने जा रहें हैं, एक्टिंग छोड़ अब विजय पॉलिटिक्स में अपना अपना दम दिखाएंगे, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उन्होंने राजनीति के धुरंधरों के पसीने छुड़ा दिए, वोटिंग के मामले में उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया और अब आज CM पद की शपथ लेकर विजय राजनीति में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने का रहें हैं, विजय के खास दिन पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन का रिएक्शन वायरल
थलापति विजय जहां एक तरफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रहें हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में है, जी हां! चुनाव जीतने के बाद से उनका और तृषा कृष्णन का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है, दोनों पर खूब मीम बन रहें हैं, इन दिनों इंटरनेट पर सिर्फ और सिर्फ तृषा कृष्णन और विजय की ही चर्चा हो रही है, दोनों के पुराने वीडियोज वायरल हो रहें हैं, लोग मीम बनाते हुए लिख रहें हैं कि विजय ने अपनी गर्लफ्रेंड तृषा को जन्मदिन पर पूरा तमिलनाडू ही गिफ्ट कर दिया, इसी तरह कई मजेदार मीम छाए हुए हैं
वहीं अब तृषा कृष्णन ने विजय के CM पद पर शपथ ग्रहण समारोह पर अपना रिएक्शन दिया, जो वायरल हो गया है, तृषा कृष्णन को आज मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया, इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आज तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “धन्यवाद…. आगे के लिए एक्साइटेड हूं।” तृषा कृष्णन का ये बयान वायरल हो गया है और यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहें हैं।
Also Read –Lucknow News: लखनऊ में भाजयुमो नेता को गोली मारने से सनसनी, इलाके में दहशत
क्या विजय संग शादी करेंगी तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन और थलापति विजय का रिश्ता जगजाहिर हो गया है, खासतौर पर जब से विजय ने चुनाव जीता है, दोनों का नाम ट्रेंड में आ गया है। विजय ने तृषा कृष्णन के जन्मदिन वाले दिन ही चुनाव जीता, इतना ही नहीं, विजय की जीत के तुरंत बाद ही तृषा कृष्णन उनके घर उन्हें बधाई देने पहुंचीं, जिससे इनके रिश्ते पर चर्चाएं और अधिक तेज हो गईं हैं, दावा तो यह भी किया जा रहा है कि विजय जल्द ही तृषा कृष्णन संग शादी कर सकते हैं, क्योंकि वे अपनी पहली बीवी संगीता को तलाक दे रहें हैं, हालांकि अब तक तलाक पर विजय का कोई रिएक्शन नहीं आया है।















