Mumbai: भारत वैभव पार्टी का स्थापना दिवस मुंबई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Facebook
X
WhatsApp

संवाददाता – संतोष कुमार सिंह

Mumbai: (पालघर, महाराष्ट्र) 22 सितम्बर को भारत वैभव पार्टी का चतुर्थ स्थापना दिवस विरार स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। (Mumbai) कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ने केक काटकर की, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल छा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ने केक काटकर की। इस अवसर पर फिल्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष लवकुमार चौधरी द्वारा शानदार आयोजन किया गया, जबकि वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत फिल्म प्रकोष्ठ पालघर अध्यक्षा लक्ष्मी देवेंद्र ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

WhatsApp Image 2025 09 23 at 4.40.19 PM 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजरतन सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुमन पाण्डेय और अजय मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम अभिलाष गुप्ता, रमेश पाण्डेय, डॉ. अभिषेक दुबे, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह, महिला मोर्चा मुंबई अध्यक्ष सुनीता यादव, अधिवक्ता पंकज मिश्रा और आशीष राय ने पार्टी की नीतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें –गांधीनगर में अमित शाह ने Startup Conclave 2025 का किया उद्घाटन, 1,000 स्टार्टअप्स ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का आकर्षण आर्टिस्ट मनोज गुप्ता की उपस्थिति और बाल कलाकार प्रद्युम्न चौधरी की शानदार प्रस्तुति रही, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर राम बाबू चौधरी, आकाश पवार, निलेश मिंज, आलोक कुमार सिंह, अशोक यादव और लवकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –Dadasaheb Phalke Award: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, PM मोदी ने दी बधाई

समापन अवसर पर पार्टी अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और जनसेवा का संकल्प दोहराया।

और इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज़ गूंज उठी —

“भारत वैभव पार्टी का नारा,
जनसेवा है सबसे प्यारा!”
“भारत वैभव पार्टी का सपना,
हर गरीब का हो अपना अपना!”
“ड्राइवर साथियों की पहचान,
भारत वैभव पार्टी महान!”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें