Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला एक्सप्रेस चलाई है। इसमें 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली, झांसी, बाराबंकी, महाराजगंज, सुलतानपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी बदले हैं। इसके अलावा चित्रकूट मंडल के प्रभारी आयुक्त का भी तबादला किया गया है।
चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी आयुक्त बने बाल किशन त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश शासन ने एम देवराज को प्रावाधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। (Yogi Adityanath) सारथी सेन शर्मा को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी बाल किशन त्रिपाठी को चित्रकूटधाम मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया है।
इन जिलों के डीएम बदले
सी इंदुमती को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी के रूप में कृतिका ज्योत्सना को जिम्मेदारी दी गई। अनुनाया झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। बाराबंकी का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को बनाया गया है। झांसी के डीएम की जिम्मेदारी अविनाश कुमार और बरेली के डीएम की जिम्मेदारी रविंद्र रविंद्र कुमार द्वितीय को सौंप दी गई है।