Turkiye News: तुर्किए और सीरिया में मौतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, 60 हजार से ज्यादा घायल, मलबे में शवों की तलाश जारी

Facebook
X
WhatsApp

Turkiye News: तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप बड़ी तबाही मची है. हर तरफ मलबा बिखरा पड़ा है और चीख पुकार अभी तक मची है. मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 15,000 के पार गई है. वहीं, घायलों का आंकड़ा 60 हजार से अधिक है. इसके अलावा हजारों इमारतें जमींदोज होने के बाद अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

तुर्किए-सीरिया समेत कई और देशों में सोमवार (6 फरवरी) को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं, प्रभावित क्षेत्रों को 150 से ज्‍यादा आफ्टरशॉक्स झेलने पड़े. तुर्किए में भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए थे.

तुर्किए और सीरिया में भीषण भूकंप से हजारों जिंदगियां वीरान हो गई हैं. (Turkiye News) पीड़ितों के लिए शोक मनाया जा रहा है. दुनिया की विनाशकारी भूकंप आपदा में तुर्किए और सीरिया में मरने वालों की संख्या 15,000 से अधिक हो गई है. दोनों देशों में भूकंप से प्रभावित शहरों और कस्बों में पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. तुर्किए में 12,391 लोगों की मौत हुई है, जबकि 62,914 घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, सीरिया में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,486 हो गया है, जबकि यहां घायलों की संख्या 5,247 बताई जा रही है.

तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन बुधवार (8 फरवरी) को अपने देश के भूकंप-ग्रस्त क्षेत्र दक्षिण में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. पड़ोसी सीरिया में बचावकर्मियों ने बताया था कि उन्हें मृतकों में सहकर्मी भी मिले हैं. सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया सरकार के कब्जे वाले हिस्सों में कम से कम 1,262 लोग मारे गए और 2,285 घायल हुए. विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बचावकर्मियों ने 1,780 से अधिक लोगों की मौत और 2,700 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है.

कई शहर मलबे के ढेर में तब्दील

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए के नूरदगी समेत कई शहर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं. अस्पतालों और मुर्दाघर के बाहर शवों के ढेर लग गए. उधर, टर्किश एयरलाइंस ने कहा कि उसने आपदा क्षेत्र से लगभग 20,000 लोगों को निकाला था, उस दिन अतिरिक्त 30,000 यात्रियों को उड़ान भरने की उम्मीद थी. सोमवार के 7.8-तीव्रता के भूकंप के बाद दर्जनों आफ्टरशॉक्स आए थे, जिनमें असामान्य रूप से शक्तिशाली 7.5-तीव्रता का भूकंप भी शामिल था.

राहत और बचाव का काम जारी

तुर्किए में सबसे प्रभावित शहरो में राजधानी अंकारा, नूरदगी समेत 10 शहर रहे. विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने व्यक्तियों की पहचान किए बिना बुधवार (8 फरवरी) को कहा कि दक्षिणपूर्वी तुर्किए में आए भूकंप में कम से कम तीन अमेरिकी नागरिक मारे गए. राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44827

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें