Unnao News: उन्नाव में नहर में फेंकीं सरकारी दवाएं, वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने कही जांच की बात

Unnao News: उन्नाव में नहर में फेंकीं सरकारी दवाएं, वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने कही जांच की बात
Facebook
X
WhatsApp

Unnao News: उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए आई सरकारी दवाओं को नहर में फेंक दिया गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया।

वीडियो में कुछ लोग सरकारी अस्पताल के अंदर खड़े होकर दवाओं को नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं। (Unnao News) बताया जा रहा है कि ये दवाएं उन्नाव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आई थीं। ये दवाएं मरीजों के लिए आई थीं, लेकिन किसी कारण से इन्हें नहर में फेंक दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में हड़कंप मच गया। (Unnao News) जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्नाव के सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहा है कि अगर सरकारी अस्पताल में दवाएं नष्ट की जा रही हैं, तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?

Unnao News: स्वास्थ्य विभाग ने जब्त की दवाएं

उन्नाव जनपद मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर दूर नवाबगंज सीएससी से महज करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उत्तर प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी आपूर्ति वाली दवाइयां नहर में पड़ी मिली. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए और सीएमओ ने इसकी जांच कराई जाने की बात कही है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर नहर के पास जहां पर दवाइयां पड़ी मिली थी. अब इस मामले में देखने वाली बात कि आखिर जांच की आंच कहां तक पहुंचती है.

https://youtu.be/nmCQNmN8640?si=PHAC8QSz6ZuK2WZ3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें