UP: हरदोई के सरकारी स्कूलों में बच्चों ने लगाया झाड़ू और उठाया कूड़ा, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों से काम कराने के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. गुरुवार को शिक्षिका के द्वारा सेवा करने के वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को छात्रों द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है. हरदोई में एक शिक्षिका के द्वारा बच्चों से सेवा करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हालांकि इस मामले में शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया था लेकिन इस वीडियो का मामला अभी थमा भी नहीं था कि आज एक स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्राथमिक स्कूल के अंदर कमरे में छात्रों के द्वारा झाड़ू लगाने का यह वायरल वीडियो विकास क्षेत्र हरियावां के प्राथमिक विद्यालय भीठा का है. बताया जा रहा है कि यहां पर स्कूल खुलने के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे और उसके बाद उन्होंने स्कूल में झाड़ू लगाई… कूड़ा उठया और खुद ही दरी बिछा रहे है. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर से हरदोई का शिक्षा विभाग चर्चा में आ गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मैडम क्लास रूम में आराम से कुर्सी पर बैठी हैं. एक हाथ में बोतल पकड़े हुए हैं, जबकि उनका दूसरा हाथ एक छात्र दबा रहा है. यहीं नहीं, मैडम बीच-बीच में छात्रों को धमकाती हुई भी नजर आ रही हैं
हालांकि माना जा रहा है कि इस मामले में कार्यवाही हो जाएगी. इससे पहले विकासखंड बावन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पोखरी में एक टीचर का आराम फरमाते और छात्र से हाथ दबवा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें