UP News: नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

UP News: ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाने में नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ओबरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने किया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवागत थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.26.41 1

भाजयुमो पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को लेकर भी चर्चा हुई।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवागत थाना प्रभारी को क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, अनीश सेठ, मुकेश पाण्डेय, सागर महरोलिया, गुलाम वाहिद, आदित्य विश्वकर्मा, मोनू रावत, राजा गुप्ता और राजेश निषाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें