UP News: रेणुकूट में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित, 15 विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Facebook
X
WhatsApp

UP News: रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम्, लखनऊ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय समेत जनपद के 15 विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्कृत गीत गायन और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के एचआर हेड एवं समस्त विद्यालयों के प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि प्रमुख जनसंपर्क एवं प्रशासन विभाग के यशवंत कुमार, अति विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को आईटी विभाग प्रमुख सुनील कांत पाण्डेय, जनसंपर्क विभाग के प्रशान्त श्रीवास्तव, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल तथा उप-प्रधानाचार्य विजय भगवत पाटिल ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

WhatsApp Image 2026 09 15 at 17.35.27

विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विद्यार्थियों के मंगलाचरण के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। विद्यालय की संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संस्कृतमय बना दिया।

प्रतियोगिता के जनपद संयोजक एवं मेजबान विद्यालय के शिक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया और प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इस प्राचीन भाषा पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत की उपयोगिता आज भी महत्वपूर्ण है और इस तरह की प्रतियोगिताएं भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Also Read -Kanpur Vineet Manocha Murder: 309 कॉल, नया सिम और करोड़ों…बहू के बाद अब रडार पर आया बेटा, कानपुर हत्याकांड में खुलने लगा बड़ा राज

संस्कृत गीत गायन में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की सौम्या सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुसागर की अल्का यादव द्वितीय तथा इसी विद्यालय के प्रिन्स कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की सौम्या राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। रेणुसागर की नव्या सिंह द्वितीय और रेणुकूट की कृतिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि, प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Also Read –Rajasthan Repolling Today: किसकी जीत, किसकी हार? EVM की गड़बड़ी ने बिगाड़ा पूरा गणित, राजस्थान में आज फिर मतदान

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नागेन्द्र दुबे, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अश्वनी राय एवं डॉ. संजय त्रिपाठी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें