रिपोर्ट- संजीव कुमार
UP News: चंदौली शहाबगंज, चंदौली। भारी बारिश के बीच शहाबगंज ब्लॉक परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेहद पुराना और विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर ब्लॉक प्रमुख कार्यालय की छत पर भरभराकर गिर पड़ा।

पेड़ गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय प्रमुख कार्यालय के अंदर करीब 15 से 20 लोग बैठकर अपना काम कर रहे थे। गनीमत रही कि अचानक हुए इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।
पेड़ के गिरने से कार्यालय की दीवारों और छत में दरारें आ गई हैं। वहीं विशाल पेड़ के कारण परिसर में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद बिजली आपूर्ति भी प्रभावित बताई जा रही है।
UP News: गनीमत रही, टल गया बड़ा हादसा
बारिश के दौरान अगर पेड़ गिरने के वक्त कार्यालय में मौजूद लोग समय रहते बाहर नहीं निकलते, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग के स्तर से पेड़ हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेने की कार्रवाई अपेक्षित है।
Also Read –The Vvaan Trailer: वन की काली शक्तियाँ जिनसे देवी भी नहीं बचा सकती, द वन का ट्रेलर रिलीज’
सवाल यह है कि ब्लॉक परिसर में वर्षों पुराने और विशाल पेड़ों की सुरक्षा को लेकर पहले से कोई निरीक्षण या सावधानी बरती गई थी या नहीं? हादसा भले ही टल गया हो, लेकिन यह घटना ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत जरूर बताती है।










