UP News: जालौन में लोकेशन गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट-रेहान रजा

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन से जुड़े एक संगठित “लोकेशन गैंग” पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों की रेकी कर ट्रकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने वाले इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन लोकेशन माफियाओं—कामरान, अफजल और सरफराज़—के साथ दो ट्रक चालकों सुभाष और मनोज को धर दबोचा। आरोप है कि ये लोग अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखते थे और उनकी लोकेशन की जानकारी देकर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने में मदद करते थे।

WhatsApp Image 2026 04 17 at 8.46.23 PM

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन मौरंग से लदे ट्रक, एक पल्सर बाइक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी राजेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश पर परिवहन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आटा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह पूरा मामला जालौन के आटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और ऐसे नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें