UP News: कालपी को पर्यटन नगरी बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Facebook
X
WhatsApp

UP News: जालौन के कालपी नगर को धार्मिक और पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को लखनऊ में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर नगर के धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कालपी नगर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस दौरान व्यास मंदिर और सूर्य मंदिर के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक ने कहा कि कालपी नगर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है, लेकिन अपेक्षित विकास न होने के कारण इसे वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी यह हकदार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार योजनाबद्ध तरीके से यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास कराए तो कालपी प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में सड़क, घाट, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधाएं और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कालपी नगर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने के साथ विकास और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें