UP News: निंदूरा में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

निंदूरा मंडल में शुक्रवार को उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ का प्रथम आगमन मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या के आवास पर हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। (UP News) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो स्वागत के दौरान काफी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जाए। (UP News) उन्होंने निर्देश दिया कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और गांव स्तर पर घर-घर जाकर सरकार के कार्यों, उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्रकों के माध्यम से जनता तक पहुंचाए।

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत गांव और बस्तियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। (UP News) साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाने तथा 13 अप्रैल को उसकी पूर्व संध्या पर हर विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM

कुछ समय से मंडल अध्यक्ष की नाराजगी की चर्चा के बीच उनके आवास पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने इस विषय पर भी बातचीत की। (UP News) उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं, जहां व्यक्ति से अधिक दायित्व का महत्व होता है। संगठन के निर्देशों का पालन करना ही हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष की बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिलाया।

बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष ने निंदूरा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जंगबहादुर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु विश्वकर्मा, विनोद सिंह, अर्जुन तिवारी, नीरज रावत, श्रीस रावत, दीपक यादव, राजू मौर्य, राकेश मौर्या, राममिलन यादव, रामनरेश मौर्य, रामू चौहान, मदन सिंह, मिथुन रावत, राजेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें