रिपोर्ट- रईस खान
UP News: शाहजहाँपुर के मोहल्ला मोहम्मद ज़ई मंडी में नगर निगम की कार्रवाई एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। (UP News) यहां कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहले बुलडोज़र चलाकर जगह खाली कराई गई, और अब उसी मामले में नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़ित खालिद खाँ का आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के उनके भूखंड संख्या 1145 पर लगभग 6-7 फुट की जगह को खाली करा लिया। उनका कहना है कि उस समय अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए उन्हें देखने तक की ज़हमत नहीं उठाई। (UP News) लेकिन अब वही नगर निगम प्रशासन उसी भूखंड संख्या के तहत 11×28 फुट भूमि को आवंटित बताते हुए निरस्तीकरण का नोटिस भेज रहा है।

खालिद खाँ का यह भी कहना है कि जिस अतिरिक्त भूमि को नगर निगम आवंटित दिखा रहा है, उस पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। (UP News) ऐसे में सवाल उठता है कि जब उनकी सीमित जमीन पहले ही हटाई जा चुकी है, तो बाकी भूमि पर कार्रवाई कब होगी।
स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पहले कार्रवाई और बाद में नोटिस भेजना प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है।
फिलहाल, खबर लिखे जाने तक नगर निगम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।















