UP News: जंगल से भटककर गांव पहुंचे हिरण पर कुत्तों का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -वली अहमद शाह

UP News: पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। (UP News) कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।

घटना बिलसंडा इलाके के गांव शिकलापुर गौंटिया की है। बताया जा रहा है कि जंगल से भटककर एक हिरण गांव में पहुंच गया था। गांव में पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने हिरण को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से हिरण बुरी तरह घायल हो गया और बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

हिरण की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हिरण को कुत्तों से बचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घायल हिरण को कब्जे में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिरण का इलाज कराया जा रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें