रिपोर्ट -मनोज कुमार
UP News: बाराबंकी के Kursi थाना क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा गांव में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहे खनन डंपरों को रोककर उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से दर्जनों डंपर लगातार मिट्टी खनन कर गांवों की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे से ही खनन कार्य शुरू हो जाता है और रात 8 बजे तक डंपरों का आवागमन जारी रहता है। (UP News) भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महमूदपुर, अगासड़, बैनाटीकरहार, पिलेहटी, हैदराबाद कोढवा समेत आसपास के गांवों में मिट्टी भेजी जा रही है। (UP News) इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर मिट्टी डाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन डंपरों ने गांव की सड़कों की हालत पूरी तरह खराब कर दी है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर तत्काल खनन और डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार Fatehpur एसडीएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। (UP News) इसके बाद मामले की शिकायत जिलाधिकारी बाराबंकी से की गई, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शन में टीकाराम लोधी, रामू रावत, धरम सिंह, राजू, हुबलाल लोधी, कल्लू रावत, रामखेलावन रावत, बालक रावत, धर्मेंद्र रावत, छोटेलाल लोधी, नंदराम रावत, अनिल, श्यामू, जयसिंह, विकास रावत, राम अधार रावत और राकेश लोधी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।














