UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जल निगम (ग्रामीण) में सड़क मरम्मत कार्य में बरती गई लापरवाही पर अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर जल निगम के एमडी डॉ. बलकार सिंह ने अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम और सहायक अभियंता अतुल कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है।
राजस्थान: विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से मिलने पहुंचे BJP विधायक गोपाल शर्मा. #rajasthan #Vasundhara #india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/Xy4Klc9q0Q
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 12, 2023
UP News : सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं कर सके अधिशासी अभियंता
जानकारी के मुताबिक, अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम को सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं कर पाने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, सहायक अभियंता अतुल कुमार गुप्ता के खिलाफ सड़क मरम्मत में बरती गई लापरवाही के साथ जिले में किये जा रहे विभाग के अन्य कार्यों में भी शिकायतें आई थीं। विभाग ने आरोपों की विस्तृत जांच के लिए मुख्य अभियंता आरबी राम को जांच अधिकारी बनाया है।

UP News : दोनों अधिकारियों पर गिरी गाज
यह कार्रवाई जल निगम (ग्रामीण) के एमडी डॉ. बलकार सिंह की आठ दिन के अंदर सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाह पाए गये अधिकारियों के खिलाफ की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी डॉ. बलकार सिंह ने सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को निलंबित किया था।

UP News : जल निगम (ग्रामीण) के मुख्य अभियंता करेंगे मामले की जांच
राज्य में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन डालने के बाद सड़क मरम्मत कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। विभाग के आला अधिकारी बराबर सड़क निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। समय पर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के एमडी को फील्ड में तैनात सहायक अभियंता भी लापरवाह मिले। इस दौरान दोनों लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गाज गरी है।

सड़क मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान डॉ. बलकार सिंह ने दूसरे जिलों में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समय में रिजल्ट नहीं दे पाने वाले इंजीनियरों से कार्रवाई भुगतने को तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।










