UP News: शारदा नहर में मिली मादा और बच्चे डॉल्फिन की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: उत्तर प्रदेश के शारदा नहर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। 21 मई को प्रातः लगभग 10 बजे रींवा-सींवा के समीप शारदा नहर में एक मादा डॉल्फिन और उसके बच्चे के फंसे होने की सूचना वन विभाग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान में TSA के डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और डॉल्फिन को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। हालांकि भीषण गर्मी और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते काफी मशक्कत के बावजूद दोनों डॉल्फिन को बचाया नहीं जा सका।

WhatsApp Image 2026 05 22 at 00.21.06

वन विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया डॉल्फिन की मौत का कारण हीट स्ट्रोक माना जा रहा है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्तर में बदलाव जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें