UP News: बाराबंकी में शहीद दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तहत भव्य पदयात्रा आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: जनपद बाराबंकी के विकास खंड मसौली में शहीद दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तहत जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित था, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा।

इस आयोजन का संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल के माध्यम से किया गया। (UP News) कार्यक्रम का आयोजन सहयोगी संस्था आर. वी. पी. जी. कॉलेज, खुशहालपुर (सफदरगंज) के परिसर में संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 11.32.52 PM

Also Read -UP News: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अन्तरजनपदीय चोर गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्राचार्य द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं ने समाज को एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस दौरान वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। साथ ही, उपस्थित युवाओं को देश के प्रति समर्पण की शपथ भी दिलाई गई।

Also Read –West Bengal election 2026: उत्तर से दक्षिण तक बुआ-भतीजा कब्ज़ा! BJP के गले की फांस बनी TMC, समझिए कैसे

कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग चार्ट प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पौधरोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भी ‘मेरा युवा भारत’ बाराबंकी की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें