UP News: गुमशुदा एकसौ बीस मोबाइल को जीआरपी ने यात्रियों को सौंपा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -अखिलेश राय

UP News: डीडीयू नगर।यात्रा के दौरान ट्रेन में अथवा प्लेटफार्म पर गुम हुए 120 मोबाइल फोन को सर्विलांस के जरिए खोजकर बुधवार को जीआरपी ने उनके मालिकों को वापस कर दिया। महीनों पहले गुम हुए मोबाइल वापस पाकर यात्री प्रसन्न चित नजर आए। उन्होंने जीआरपी को धन्यवाद दिया।

मोबाइल फोन आज की जरूरत बन गए हैं। मोबाइल फोन सिर्फ बात करने का साधन नहीं बल्कि बैंक, महत्वूपर्ण दस्तावेज आदि इसी में रहते हैं। ट्रेनों में अथवा स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं। यात्री इसकी सूचना जीआरपी को देते हैं। (UP News) जीआरपी मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर लगाती है और उसे खोजती है। (UP News) इस बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए सर्विलांस टीम के साथ स्पेशल टीम का गठन किया गया था।

Also Read –India vs Afghanistan U19: भारत ने रचा इतिहास! 10वीं बार फाइनल में मारी एंट्री, जॉर्ज का तूफान

सर्विलांस की सहायता से 120 मोबाइल फोन खोज लिए गए। बुधवार को पीड़ित यात्रियों को जीआरपी में बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। (UP News) वितरित किए गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। वहीं गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिले नजर आए। यात्री राजकीय रेलवे पुलिस को धन्यवाद देते हुए चले गए

Also Read –Akhilesh Yadav allegation On BJP: “BLO को धमकाया जा रहा है…” अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, SC से सीधी गुहार, BJP वोट काटने की कर रही है साज़िश?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें