रिपोर्ट -उत्तम कुमार गुप्ता
UP News: महमूदाबाद सीतापुर जवाहरलाल नेहरू पॉलीटेक्निक महमूदाबाद सीतापुर पिछले 50 वर्षों से प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करती आ रही है यह संस्था प्रदेश की एक प्रतिष्ठित संस्था है इसकी स्थापना 28 अक्टूबर 1975 को उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री माननीय डॉ अम्मार रिजवी द्वारा की गई थी प्रारंभ में संस्था का संचालन सिंचाई विभाग के टीन सेड में प्रारंभ किया गया जहां सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव रखी गई। (UP News) संस्था को संचालित करने के लिए प्रथम प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री आर एन कपूर निदेशक प्राविधिक शिक्षा सचिव श्री जी एस विरदी तत्कालीन प्रधानाचार्य थे सदस्य के रूप में श्री सैयद अली हसन, श्री ज्ञानचंद जैन, श्री जे पी गुप्ता (सचिव प्राविधिक शिक्षा) श्री रमन गुप्ता डॉ रईसुद्दीन थे।
प्रथम प्रधानाचार्य श्री जी एस विरदी जी ने वर्ष 1975 में कार्यभार संभालते हुए इसे सशक्त दिशा प्रदान की उनके मार्गदर्शन में जली शिक्षा की मशाल को आगे बढ़ाते हुए श्री एस के जैमन, श्री आर जे वर्मा तथा वर्तमान में सी पी त्रिपाठी निरंतर संस्था को नहीं ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं किराए के टीन सेड से प्रारंभ हुआ और सन 1988 में संस्था अपने नए भवन में शिफ्ट होती है तथा यह सफर आज एक विशाल सुंदर और प्राकृतिक वातावरण में परिपूर्ण परिसर तक पहुंच चुका है। (UP News) वर्तमान में संस्था के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाएं एवं कार्यशालाएं हैं साथ ही परिसर में खेल का मैदान दो पुरुष छात्रावास तथा एक महिला छात्रावास भी उपलब्ध है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।

प्रारंभ में केवल दो इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से शुरू हुई यात्रा आज 8 विभिन्न पाठ्यक्रमों तक विस्तृत हो चुकी है जिनमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग , सिविल इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, डेरी इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल है पिछले 50 वर्षों में इस संस्था में शिक्षित विद्यार्थियों ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपने कौशल और प्रतिभा का उत्कर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। संस्था निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता अनुशासन और नवाचार की मशाल बनी हुई है
मुख्य अतिथि डाक्टर अम्मार रिजवी पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश , कार्यक्रमाध्यक्ष विधायक आशा मौर्या , अवध राम मौर्या संस्थागत पुरातन छात्र , मेराज फात्मा प्रभारी सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रदीप बालिया कार्यक्रम संयोजक संस्था व पुरातन छात्र समिति , सी पी त्रिपाठी प्रधानाचार्य ,रमेश बाजपेई, सीमा सिँह प्रधानाचार्य फ़हरुद्दीन अली अहमद, आरिफ रिजवी,डॉ हारून रिजवी, मोहन प्रसाद बारी, सुरेश कुमार वर्मा पूर्व अध्यक्ष,अनवार हुसैन, चक्रसदर्शन पाण्डेय, डॉ शकील किदवई, मनोज लता त्रिपाठी, ए के जौहरी, वी के शुक्ला,
नीरज वर्मा, नीरज कुमार, अतुल कुमार, संतोष वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, विनय, रवि किशोर, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार, अंकित वर्मा, किशन कुमार, आज़ाद, ज़ैद अली, मेराज फातिमा, अक्षय श्रीवास्तव, गौरव कुमार, मो अहमद, मो जावेद, अखिलेश सिँह, विमल कुमार, राम नारायण मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे .















