UP News: नौगढ़ में मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

UP News: चंदौली नौगढ़। बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री और अन्य मुद्दों के विरोध में नौगढ़ के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। यह बंदी ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की गई थी। बंदी के कारण लोगों को दिनभर दवा खरीदने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष शिवनारायण यादव ने बताया कि यह विरोध ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट और केंद्र सरकार की अधिसूचनाओं GSR 817(E) एवं GSR 220(E) के खिलाफ किया गया है। (UP News) उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

WhatsApp Image 2026 05 21 at 09.45.28 1

महामंत्री बृजेश केशरी ने कहा कि ऑनलाइन दवा कंपनियों और लगातार बदलते नियमों के कारण छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। (UP News)उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो लाखों दवा विक्रेताओं का रोजगार प्रभावित हो सकता है।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 13 से 14 लाख केमिस्ट और उनसे जुड़े करोड़ों लोगों की आजीविका इस व्यवसाय पर निर्भर करती है। इसी कारण ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष शिवनारायण यादव, महामंत्री बृजेश केशरी, उपाध्यक्ष दीपू गिरी, कोषाध्यक्ष रामजी यादव, डॉ. सीडी सिंह, डॉ. साहनी, प्रेम जायसवाल, सर्वेश गिरी, आशीष गिरी, हर्षित श्रीवास्तव और जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता शामिल हुए। सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें