UP News: बाराबंकी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने वेतन भुगतान और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 21 मई 2026। जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के वेतन एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और आमजन को समय पर उपचार मिल सके। (UP News) इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बजट प्राप्त हो गया है तथा एक सप्ताह के भीतर चिकित्सकों का वेतन एवं आशाओं का मानदेय उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 10 तारीख से पूर्व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर लें। (UP News) समीक्षा के दौरान विकास खंड हैदरगढ़ एवं सिद्धौर में निर्धारित अवधि में बैठक आयोजित न होने पर संबंधित अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026 05 22 at 00.17.19

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सब सेंटरों पर स्वास्थ्य कार्मिक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा उनकी उपस्थिति का नियमित सत्यापन भी कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। (UP News) उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शेष पात्र लाभार्थियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने हेतु अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है तथा “निक्षय मित्र” अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की संख्या, उनके रिस्पॉन्स टाइम एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस हॉटस्पॉट स्थलों पर उपलब्ध रहें तथा आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल मौके पर पहुंचकर मरीजों को त्वरित सहायता प्रदान करें, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर उपचार मिल सके। (UP News) जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद एक्स-रे न किए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीन उपलब्ध है वहां मरीजों का एक्स-रे अनिवार्य रूप से किया जाए, जिससे मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर न जाना पड़े।

WhatsApp Image 2026 05 22 at 00.17.18 1

अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर डीएम ने दिया विशेष जोर

स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तैनात सभी सफाई कर्मी नियमित रूप से उपस्थित रहकर साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इनकी उपस्थिति का सत्यापन गूगल शीट के माध्यम से प्रभावी ढंग से किया जाय इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाय। (UP News) उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरम्मत कार्य हेतु उपलब्ध फंड का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर शौचालयों की मरम्मत एवं उन्हें सुव्यवस्थित बनाए रखने में किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अवधेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण, सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, आयुष्मान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें