UP News: अनुसूचित जाति आयोग उ0प्र0 की सदस्या सुश्री नीरज गौतम ने जनपद में की समीक्षा बैठक एवं छात्रावास का निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 11 मई 2026। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या सुश्री नीरज गौतम का आज जनपद में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं अनुसूचित जातियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच तथा पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। (UP News) उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुसार योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 05 11 at 23.16.18 1

इसके उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता में सदस्या सुश्री नीरज गौतम ने आयोग की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। (UP News) उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा अनुसूचित जातियों के सम्मान, अधिकारों की सुरक्षा एवं समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्या द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा, भोजन, पेयजल एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवास कर रहे छात्रों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (UP News) निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती नीलम सिंह,संत मुरारी दास जी महाराज,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी के श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक,पूर्ति निरीक्षक अनुज सिंह,नायब तहसीलदार राजीव वर्मा,सहायक उपायुक्त उद्योग, उमाकांत बाजपेई सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें