UP News: शालीमार पैराडाइज बंगला चोरी कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी। शालीमार पैराडाइज में 19 से 30 अप्रैल के बीच हुए बंगला चोरी कांड का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल, 14.85 लाख रुपये नगद, एक लाइसेंसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गठित टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का पर्दाफाश किया। (UP News) गिरफ्तार आरोपियों में आकर्ष सिंह उर्फ यश, ऋत्विक यादव, अनुराग कथूरिया उर्फ अरमान, ऋषि कुमार सोनी उर्फ चन्दन और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 05 08 at 01.05.14

ये भी पढ़े –UP News: ग्राम धनौरा गौरी में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मंत्री धर्मपाल सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। शेयर मार्केट में भारी नुकसान के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। 24-25 अप्रैल की रात को आकर्ष सिंह ने वादी के बंद मकान में घुसकर लॉकर से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, कैश और जेवरात चोरी किए। (UP News) सामान ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर रखा गया। बाद में कुछ जेवरात प्रयागराज के ऋषि और ऋत्विक को बेच दिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, 9 जिंदा कारतूस समेत पिस्टल, 6 मोबाइल फोन और ऑडी कार UP 16 BN 2368 बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

ये भी पढ़े –Thalapathy Vijay Government Formation: तमिलनाडु में थलपति विजय की बढ़ी ताकत, वाम दलों और VCK का मिला समर्थन

पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्रवाई में स्वाट प्रभारी उ0नि0 अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह समेत पूरी टीम शामिल रही।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें