UP news: सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद इलाके के फिरोजपुर चौराहे से अपने रिश्तेदार को छोड़कर वापस घर साइकिल से जा रहे दो बालक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 6 वर्षीय मो० कैफ पुत्र रफीक निवासी वाजिद नगर थाना रामपुर कलां की ट्रैक्टर ट्राली में लोड गन्ना भरी ट्राली के पहिए के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। (UP news) साथ ही साइकिल चला रहें मो समीर पुत्र मो सुयैब निवासी बघाइन उक्त सड़क हादसे में घायल हो गया।
UP news: चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर मौके से फरार
दरअसल, दोनों बालक साइकिल से अपने रिश्तेदार को फिरोजपुर छोड़ने आए थे और फिरोजपुर चौराहे से वापस अपने घर जा रहे थे। (UP news) तभी फिरोजपुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूरी पर लालापुर मार्ग पर एक गन्ना से लोड ट्रैक्टर ट्राली चालक ने साइकिल पर पीछे बैठे हुए कैफ को ट्राली के पहिए से रौंद दिया। चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी राहगीरों के द्वारा पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। (UP news) सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई धर्मेंद्र प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह , कांस्टेबल आशीष कुमार , सुनील मिश्रा समेत अन्य पुलिस बल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घायल समीर को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद को भिजवाया गया। जहां पर घायल समीर का इलाज चल रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने व अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई। फिलहाल ट्रैक्टर ट्राली चालक तो मौके से फरार है। ट्रैक्टर ट्राली थाना रामपुर कलां क्षेत्र के कलिमापुर गांव बताया जा रहा है। महमूदाबाद पुलिस ट्रैक्टर ट्राली मालिक व चालक की खोज करने में भी लगी हुई है।
















Comments 1