UP News: यूपी वालो के लिए दिवाली का खास तोहफा! योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

UP News: यूपी वालो के लिए दिवाली का खास तोहफा! योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का लाभ राज्य की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को होगा। खाद्य और रसद विभाग इस संबंध में जल्द ही एक प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजेगा। इस प्रस्ताव के तहत उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अगले माह दीपावली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। इसी तरह एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर होली के दौरान भी मिलेगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 3047 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। गत वित्तीय वर्ष में भी इस योजना के लिए बजट में 3301.74 करोड़ का प्रावधान किया गया था, लेकिन इसे खर्च नहीं किया जा सका।

UP News: उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्ट रसोई गैस सिलेंडर

उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। योगी सरकार ने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि वह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्ट रसोई गैस सिलेंडर देगी।

महंगाई के कारण रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें लोगों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन रही हैं। ऐसे में योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना वादा निभाकर जनता को महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए महिलाओं ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महंगाई के इस दौर में उनके लिए बहुत राहत भरा होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें