UP News: सीतापुर के रेउसा में छात्र संघ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कई जगह हुआ शक्ति प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- वीरेश तिवारी

UP News: सीतापुर/रेउसा। सेउता विधानसभा क्षेत्र (150) में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र संघ के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल को गरमा दिया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरा क्षेत्र उत्साह और जोश से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2026 08 11 at 12.51.46

कार्यक्रम में छात्र संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विशाल अवस्थी, सीतापुर क्षेत्र प्रचारक मनोज सिंह तथा छात्र संघ रेउसा के ब्लॉक प्रचारक शिव सिंह की विशेष मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान छात्र संघ के आदरणीय संस्थापक श्री रुद्र त्रिपाठी ‘वीरू भैया’ का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की और उत्साह के साथ नारेबाजी की। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिसे समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया।

WhatsApp Image 2026 08 11 at 12.51.47

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। स्वागत कार्यक्रमों ने क्षेत्र में छात्र संघ की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत को भी प्रदर्शित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें