UP News: कोर्ट परिसर से भागा आरोपी, पकड़े जाने पर बताया हैरान करने वाला कारण

UP News: कोर्ट परिसर से भागा आरोपी, पकड़े जाने पर बताया हैरान करने वाला कारण
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चोरी के आरोपी ने बहन की मौत पर फरार होने की वजह बताई है। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन की हाल ही में मौत हो गई थी और वह पैरोल पर जाकर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहता था, लेकिन उसे पैरोल नहीं मिली। इस कारण वह काफी परेशान था और लॉकअप से दीवार कूदकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में करण नाम का युवक आरोपी है। वह जिला जेल में बंद था। दो दिन पहले उसे पेशी पर कोर्ट लाया गया था। उसे कोर्ट के लॉकअप में रखा गया था। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी लॉकअप की दीवार कूद कर फरार हो गया। इसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

UP News: पैरोल की मांग कर रहा

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भागने से चार-पांच दिन पहले उसकी बहन की मौत हो गई थी। वह पैरोल की मांग कर रहा था, लेकिन संभव नहीं हो सका। इस वजह से वह काफी बेचैन था। इसलिए दीवार फांदकर वह घर भाग गया। उसने कहा कि उसकी फरार होने की कोई मंशा नहीं थी। इसलिए वह मामले में वकील से बात कर रहा था। तभी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

https://youtu.be/Gq0_HrLhfa4?si=13dr7IMRNF0iaxeP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें