UP News : यूपी में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, पारा हुआ 40 पार

UP News : यूपी में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, पारा हुआ 40 पार
Facebook
X
WhatsApp

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आज (05अप्रैल, 2024) भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों (मई-जून) में तापमान के 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान जताया है। भीषण गर्मी के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

UP News : कई इलाकों में लू का प्रभाव

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी शुक्रवार को मौसम में सुबह से ही गर्मी देखी गई। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़त देखी जा सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में लू का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। इसके अलावा कानपुर, आगरा, वाराणसी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिला है।

Weather Update

UP News : अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

image 56

UP News : मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान

image 58

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार (05 अप्रैल,2024) को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा, गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के इलाकों में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं, सूबे में कानुपर, प्रयागराज, वाराणसी और बलिया का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार जाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा नजीबाबाद, शाहजहांपुर में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। यहां का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि चिलचिलाती धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

image 57


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले सप्ताह गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 और 9 अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, यहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

https://youtu.be/3l5EVJT-Rnw?si=QtDz_rnTtGWVJh-8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें