UP News:“विंध्य प्रसादम गिफ्ट बॉक्स” बना महिला सशक्तिकरण का नया प्रतीक, मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने किया शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- शीतला प्रसाद बिंद

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में महिला सशक्तिकरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई पहचान देने की दिशा में “विंध्य प्रसादम गिफ्ट बॉक्स” पहल की शुरुआत की गई। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। (UP News) यह पहल स्थानीय महिलाओं के हुनर, आत्मनिर्भरता और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने किया। (UP News) इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सोहनलाल माली, विधायक रिकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह और उपयुक्त रमाशंकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं के हुनर और मेहनत से न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और खान-पान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। (UP News) उन्होंने कहा कि “विंध्य प्रसादम गिफ्ट बॉक्स” स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि “विंध्य प्रसादम” बॉक्स में अगरबत्ती, धूपबत्ती, लाची दाना, चुनरी, प्रसाद सामग्री और खाने-पीने की कई स्थानीय वस्तुएं शामिल हैं। ये सभी उत्पाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैं। (UP News) उन्होंने लोगों से अपील की कि विंध्याचल धाम आने वाले श्रद्धालु “विंध्य प्रसादम” का उपयोग करें और महिला सशक्तिकरण की इस पहल को समर्थन दें।

यह पहल स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और क्षेत्रीय संस्कृति को देशभर में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें