UP News: बाराबंकी में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्राम पंचायत बसरा के मजरा जुम्मन पुरवा में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक आग लग गई। (UP News) बताया जा रहा है कि हाई टेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी सूखी खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर-दूर तक फैल गईं। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026 04 11 at 9.22.00 AM

Also Read –Manoj Bajpayee Saurabh Dwivedi Video: मनोज बाजपेयी ने सौरभ द्विवेदी की लगाई क्लास, देखें वीडियो

UP News: भारी नुकसान का अनुमान

इस आगजनी में करीब 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। (UP News) ग्रामीणों के अनुसार यह नुकसान काफी बड़ा है, जिससे प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों की सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख हो गई।

ग्रामीणों और प्रशासन ने पाया काबू

आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास किया। (UP News) सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मिलकर आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read –Salman Khan Video: सलमान खान का ये वीडियो देख यूजर ने कहा- रस्सी जल गई बल नहीं गया

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें