UP News: चंदौली में गेहूं खरीद को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – मिथिलेश गुप्ता

UP News: चंदौली जनपद चंदौली में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने की।

कार्यशाला में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद को सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। (UP News) जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी क्रय केंद्र पर अनियमितता पाई गई, तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बोरों की कमी के कारण यदि खरीद प्रभावित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं। (UP News) साथ ही उपजिलाधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष गेहूं खरीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से की जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। (UP News) इसके अलावा लेखपालों को निर्देश दिए गए कि वे क्रय केंद्रों पर ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाना सुनिश्चित करें।

डीएम ने यह भी कहा कि गेहूं खरीद के बाद किसानों को समयबद्ध भुगतान किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यशाला के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने क्रय नीति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बोरे की पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बोरे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है और क्रय केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। (UP News) इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।

इस अवसर पर एआर कोऑपरेटिव प्रकाश उपाध्याय, सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधक, गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी एवं एफसीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें