UP Petrol-Diesel Price: आज भी नहीं बढ़े दाम, जानिए यूपी में कहां सबसे सस्ता बिक रहा पेट्रोल-डीजल

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: दीपावली से पहले केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क और राज्य सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार पांचवें दिन भी स्थिर हैं. 100 का आंकड़ा पार कर चुका पेट्रोल अब 95 रुपये के करीब बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत करीब 86.80 रुपये है। मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे महंगाई की मार झेल रही आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

अगर यूपी के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये, वाराणसी में 95.43, कानपुर में 95.46, आगरा में 95.05, मेरठ में 95.01, गोरखपुर में 95.36, गाजियाबाद में 95.29 और नोएडा में 95.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अगर डीजल की बात करें तो लखनऊ में 86.80, वाराणसी में 86.96, कानपुर में 86.98, आगरा में 86.56, मेरठ में 86.53, गोरखपुर में 86.88, गाजियाबाद में 86.88 और नोएडा में 87.01 रुपये प्रति लीटर है।

रोज तय होते हैं रेट
सोने और चांदी की तरह ही रोज सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट भी तेल कंपनियों के द्वारा तय किये जाते हैं. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करती है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम रोज सुबह छह बजे संशोधित दरें जारी करती हैं. शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अंतर की वजह स्थानीय नगर निगम और नगर निकायों के टैक्स की वजह से होते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें