UP Police Constable Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरस्त कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि 6 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित करवायी जाएगी। युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 रद्द, 6 महीने में फिर से होगा एग्जाम. #india24x7livetv #NewsUpdate #CMYogi #PaperLeak #UPPOLICE_EXAM #UttarPradesh pic.twitter.com/9vobbIbiC7
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 24, 2024
UP Police Constable Exam : सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त
राज्य सरकार की ओर जारी नोटिस में लिखा है, ‘दिनाक 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तश्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृश्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर लापरवाही बरती गई है उसके विरुध्द एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के माध्यम से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की शुचिताओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.
UP Police Constable Exam : परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही पद पर कुल 60244 रिक्तियों को भरने के लिए 17 और 18 फरवरी को प्रदेशभर में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. अभ्यर्थियों का कहना है कि दो दिन की चार पाली में हुई इस भर्ती परीक्षा में 17 और 18 फरवरी की दूसरी शिफ्ट का पेपर लीक हुआ है. 18 फरवरी की शाम 3 से 5 की पाली में हुए प्रश्न पत्र तमाम अभ्यर्थियों के पास और कोचिंग टीचर्स के पास पहले ही पहुंच गए थे. जिसे लेकर शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर उसी समय पोस्ट भी लिखी कि पेपर लीक होने की बाते सामने आ रही है.








