Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का ‘कहर’, 12 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; बढ़ेगी परेशानी

Facebook
X
WhatsApp
image 61

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों मानसून का कहर जारी है। पहाड़ों पर बारिश होने के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह बादल फटने से बाढ़ आ गयी है। बीते मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद कई लोग लापता हो गये। (Uttarakhand Weather) वहां राहत और बचाव कार्य किया जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालात के मद्देनजर सभी विद्यालयों को बंद कर दिया है। ?(Uttarakhand Weather) मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जनपदों में छह से लेकर 12 अगस्त तक भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है।

Also Read –Lula da Silva Statement: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का धमाकेदार बयान! ‘मोदी को करूंगा कॉल, ट्रंप को नहीं’, जानें इसके पीछे की वजह!

खास तौर पर बुधवार को सभी जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सात से लेकर 12 अगस्त के बीच कुछ जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। बिगड़े हुए मौसम के दृष्टिगत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर पहुंच जाएगीं। यहीं नहीं भूस्खलन की भी संभावना है। मौसम विभाग ने नदियों और पहाड़ों के किनारे रहने वाले लोगों को इन दिनों सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी गयी है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जनभराव वाले जगहों से दूर ही रहें।

image 63

Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ में कुश्ती प्रशिक्षण की नई शुरुआत, प्रतिभावान बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

उत्तराखंड में सात दिनों का मौसम

छह अगस्तः उत्तराखंड के सभी जनपदों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है।

सात अगस्तः देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही सभी जनपदों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने की आशंका जतायी गयी है।

आठ अगस्तः उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताला में भारी बारिश की संभावना है। वहीं सभी जनपदों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार है।

नौ अगस्तः देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बरसात के साथ ही सभी जनपदों में गर्जन की संभावना भी है।

दस अगस्तः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जनपदों में वज्रपात की भी संभावना जतायी है।

11 अगस्तः उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

12 अगस्तः मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकतर जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है। वहीं गर्जन भी हो सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें