Bihar: गया RPF की अथक प्रयास और तत्परता से खोई हुई बच्ची को उसके माता-पिता को सौंपा

Bihar: गया RPF की अथक प्रयास और तत्परता से खोई हुई बच्ची को उसके माता-पिता को सौंपा
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: गया रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक खोई हुई बच्ची को गया RPF ने उसके माता-पिता को सौंप दिया। बच्ची के माता-पिता ने RPF की तत्परता और मदद के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया।

दरशल ये घटना है रविवार की जब खोवा लाल अपने परिवार के साथ गाड़ी संख्या MGR चेन्नई सेंट्रल वीकली एक्सप्रेस पकड़ने के लिए गया रेलवे स्टेशन आते है ,और इस दौरान उनकी  9 साल की बेटी सोना कुमारी स्टेशन पर कहीं खो गई काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली तब उन्होने RPF निरिक्षक अजय प्रकाश को दी।

RPF निरिक्षक अजय प्रकाश ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बच्ची की फोटो आरपीएफ पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया साथ ही सीसीटीवी फुटेज की सहरा लिया गया, (Bihar) तथा ऑन ड्यूटी आरपीएफ के अधिकारी व स्टाफ के द्वारा गया स्टेशन पर खोजबीन सुरु कर दी।

Bihar

इसी दौरान सीसीटीवी में तैनात स्टाफ के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सीसीटीवी फुटेज में प्लेटफॉर्म नम्बर 6 पर उक्त बच्ची की तरह एक बच्ची रोती हुई दिखाई दे रही है, तत्पश्चात उस बच्ची को अभिलम्ब RPA पोस्ट पर लाया गया और (Bihar) उक्त बच्ची से नाम व पता पूछने पर अपने नाम सोना कुमारी,पिता खोवा लाल,पता गोपालगंज रोड मानपुर बाजार,थाना बुनियादगंज,जिला गया (बिहार) बताई ।

वही उसके पिता खोवा लाल से घटना के संबंधित पूछने पर बताया की मोबाइल पर उक्त गाड़ी गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर  03 पर आने की सूचना दिखा रहा था ,हमलोग सभी परिवार प्लेटफॉर्म  03 पर उक्त गाड़ी के आने का इंतजार भी कर रहे थे ,तभी अनाउंसमेंट हुआ कि गाड़ी संख्या- 12389 UP प्लेटफार्म नंबर 6 पर आ रही है तथा प्लेटफार्म नंबर 6 पर जाने के दौरान ही मेरी बेटी सोना कुमारी कही खो गई ।

रिपोर्ट- सुरेश निखर 

https://youtu.be/y-ifjKZqO7U?si=ZgcjKFrya5O5IXhq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें