Uttar Pradesh: आज सुबह बंथरा नगर पंचायत के दादूपुर मोड़ के आगे स्थित एक चक्की में एक महिला की साड़ी कोल्हू में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। (Uttar Pradesh) मृतका की पहचान रिंकी पत्नी राजू साहू के रूप में हुई है।
Uttar Pradesh
जानकारी के अनुसार, रिंकी अपने पति के साथ चक्की में गेहूं पीसने गई थी। (Uttar Pradesh) इस दौरान, उसकी साड़ी कोल्हू में फंस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से उनके परिवार में मातम का माहौल है। (Uttar Pradesh) सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्की में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। चक्की के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।