WPL 2025: जाते-जाते RCB बिगाड़ सकती है MI का खेल, आज फाइनल के लिए खेलेगी मुंबई इंडियंस

Facebook
X
WhatsApp

WPL 2025: आज विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का 20वां मैच खेला जाएगा, जो लीग चरण का अंतिम मैच है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स की भी पैनी नजरें होगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन जाते-जाते वह मुंबई का खेल बिगाड़ सकती है. आज दिल्ली आरसीबी को सपोर्ट करेगी.

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है. डब्ल्यूपीएल 2025 के प्लेऑफ में जानें वाली तीन टीमें कन्फर्म हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. लेकिन अभी उस टीम का फैसला होना है, जो सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. (WPL 2025) इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लड़ाई है.

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स करेगी आरसीबी को सपोर्ट

अभी विमेंस प्रीमियर लीग की अंक तालिका में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अपने लीग चरण के सभी 8 मैच खेल लिए हैं. उसके 5 जीत के बाद 10 अंक हैं. मुंबई इंडियंस ने 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक अर्जित किए, वह नेट रन रेट के हिसाब से दूसरे स्थान पर है. (WPL 2025) आज अगर मुंबई इंडियंस जीत गई तो दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ जाएगी और मुंबई इंडियंस टॉप पर.

image 118

पहले नंबर की टीम पाती है सीधा फाइनल में प्रवेश

विमेंस प्रीमियर लीग में लीग चरण मैचों के खत्म होने के बाद टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है. टॉप की टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाती है जबकि नंबर 2 और 3 टीमें फाइनल में जानें के लिए एलिमिनेटर मैच खेलती है.

अगर आज स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो डब्ल्यूपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. जबकि अगर मुंबई इंडियंस जीत जाती है तो वह फाइनल में जगह पक्की करेगी और दिल्ली कैपिटल्स को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा.

image 119

RCB-W vs MI-W मैच का शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस ये मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज (11 मार्च) शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. डब्ल्यूपीएल मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

https://youtu.be/ZPPO5gswKkM?si=xccDouFxcnYy9_jh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें