Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खूनी भिड़ंत, डबल डेकर बस और ईको वैन में टक्कर, छह की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Yamuna Expressway Accident: होली के त्योहार से ठीक पहले दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस के भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। यह दर्दनाक दुर्घटना मंगलवार तड़के करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुई। तेज रफ्तार और लापरवाही ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियां लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। (Yamuna Expressway Accident) जैसे ही बस गढ़ी हरिया गांव के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Also Read –Tumbbad 2 Cast: तुम्बाड 2 में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निभाएंगे अहम रोल

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और तहसीलदार भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। (Yamuna Expressway Accident) कार में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

Also Read –US Israel Iran Conflict: “तुरंत घर छोड़ो वरना मारे जाओगे!” इजरायल का 53 गांवों को अल्टीमेटम, हिजबुल्लाह का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा लौट रहे थे। (Yamuna Expressway Accident) मृतकों में गंगोली (राजाखेड़ा) निवासी दिनेश (50) और उनकी पत्नी सुनीता (48) शामिल हैं। इसके अलावा आगरा के बाह निवासी विजय बघेल (27) और उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26) ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। दो अन्य लोगों की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घायलों में कार चालक वीरेंद्र, मनोज, आठ वर्षीय आर्यन, छह वर्षीय अंशु, एक वर्षीय लक्ष्य, तीन वर्षीय प्राची और 15 वर्षीय पूनम बघेल शामिल हैं। सभी को आगरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। (Yamuna Expressway Accident) हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बस चालक की तलाश की जा रही है। (Yamuna Expressway Accident) प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गईं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें