इंसानों को बंदरों का पूर्वज माना जाता है। लेकिन समय के साथ इंसानों और बंदरों का काफी भिन्नता आ गई है। लेकिन कभी आपने सुना है कि, किसी इंसान की कमर पर बंदर की तरह पूंछ हो। जी हां आपने सही सुना। मामला नेपाल से आया है जहां एक लड़का चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इस लड़के की कमर पर एक पूंछ निकल आई है। इसके बाद एक स्थानीय पुजारी ने उसे भगवान हनुमान का अवतार बता दिया।
मीडिया रिपोर्ट में बताया कि लड़के का नाम देशांत अधिकारी है और इसकी उम्र करीब सोलह साल की है। कुछ दिनों पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हुए और देखते ही देखते इसकी लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर हो गई। अब उन बालों की चोटी बनाकर उसे पूंछ का रूप दे दिया गया है जिसे भगवान से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग तो इस लड़के को हनुमानजी का अवतार मान रहे हैं।
रीढ़ की हड्डी की सबसे निचली हड्डी यानी कॉकक्सिक्स से निकली इस पूंछ को देशांत के माता-पिता ने उनके पैदा होने के करीब 5 दिन बाद देखा था। लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। वहीं देशांत का कहना है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब बिल्कुल भी नहीं शर्माते।
लड़के का कहना है कि, टिकटॉक पर मेरा एक वीडियो वायरल हो गया. अब मुझे हजारों लोग मेरी पूंछ की वजह से जानने लगे हैं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। देशांत की पूंछ 70 सेंटीमीटर तक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर देशांत को लेकर कई वीडियोज बन चुके हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, पुजारी ने उन्हें पूंछ नहीं काटने की सलाह दी। पुजारी का मानना है कि इस लड़के के पास अलौकिक शक्ति हो सकती है।













