अब सिर्फ दो घंटे में पहुंचें लखनऊ से नागपुर, 31 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Facebook
X
WhatsApp

मुंबई के बाद नागपुर ही वह दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जहां लखनऊ और आसपास के जिलों के रहने वाले प्रवासी अपना रोजगार करते हैं। वह सरकारी नौकरियों में भी हैं। साथ ही वीएनआइटी के अलावा कई बड़े शिक्षण संस्थानों में यहां के बच्चे पढ़ाई करते हैं। पहली बार विदर्भ रीजन का महत्वपूर्ण शहर और संतरानगरी नागपुर विमान सेवा से जुड़ने जा रही है। रेलवे इन यात्रियों को दीपावली की सौगात देने जा रहा है। इससे 17 घंटे की रेल यात्रा की जगह विमान का सफर 1:55 घंटे का ही रह जाएगा।

शहरवासियों को कनेक्टिंग विमान से नागपुर जाना पड़ता था। लीन सीजन में दिल्ली होकर नागपुर जाने में छह से सात घंटे का समय लग जाता था। इसका किराया भी छह से सात हजार रुपये के बीच रहता था। जेट एयरवेज ने प्रयागराज से नागपुर की विमान सेवा शुरू की थी। जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। इसके लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्री प्रयागराज जाते थे। वहीं, लखनऊ से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों से यात्री 17 से 18 घंटे की यात्रा करते हुए नागपुर पहुंचते थे। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 22 घंटे में नागपुर पहुंचती थीं। उनको भीमसेन से झांसी के बीच सिंगल लाइन पर कई घंटे रोके रखा जाता था।

अचानक जाने वाले यात्रियों को एसी सेकेंड का तत्काल कोटे का किराया 2425 रुपये देना पड़ता है। अधिक डिमांड के समय तत्काल प्रीमियम का यह किराया बढ़कर 3500 रुपये तक हो जाता है। अब 31 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-7078 लखनऊ से दोपहर 1:25 बजे उड़ान भरकर 3:15 बजे नागपुर पहुंचेगा। जबकि नियमित रूप से यह विमान दो नवंबर से लखनऊ से शाम 6:10 बजे रवाना होकर रात आठ बजे नागपुर पहुंचेगा। वापसी में दो नवंबर से विमान 6ई-7076 नागपुर से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर शाम 5:40 बजे लखनऊ आएगा। इस विमान का किराया करीब चार हजार रुपये होगा।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें